Wednesday, 28 August 2024

Pavitra Bijak : Pragya Bodh : Ramaini : 68 : Swadharm Mulbhartiya Hindhudharm hi Sukh Sindhu !

#पवित्र_बीजक : #प्रज्ञा_बोध : #रमैनी : ६८ : स्वधर्म मूलभारतीय हिन्दूधर्म ही सुख सिंधू !

#रमैनी : ६८

तेहि वियोगते भयउ अनाथ * परेउ कुंज बन पावै न पंथा 
वेदो नकल कहै जो जाने * जो समजै सो भलो न माने 
नटवट विद्या खेलै सब घट माहीं * तेहि गुण को ठाकुर भल मानै 
उहै जो खेलै सब घट माहीं * दुसर कै कुछ लेखा नाही 
भलो पोच जो अवसर आबै * कैसहु कै जन पूरा पावै 

#साखी : 

जेकर शर तेहि लागे, सोई जानेगा पीर /
लागे तो भागे नहीं, सुख सिन्धु निहार कबीर // ६८ //

#शब्द_अर्थ : 

तेहि = चेतन राम , स्वरूप ! वियोग = विस्मरण! कुंजवन = घना जंगल ! खानी = वाणी जाल ! नकल = बनवटी ! नटवट = नाटक का सुत्रधार ! विद्या = कला ! लेखा = गिनती , महत्व ! भलो = अच्छा ! पोच = बुरा , दुखद ! कैसहु कै = एनकेन , किसी प्रकार ! जन = साधक , सामान्य ज्ञान ! पूरा पावै = संतोष ! शर = बाण , विवेक !

#प्रज्ञा_बोध : 

धर्मात्मा कबीर कहते हैं भाइयों अपने सुखदाई स्वधर्म ,सत्य हिंदूधर्म, मूलभारतीय हिन्दूधर्म को छोड़ कर तुम गहरे अंधकार के विदेशी यूरेशियन वैदिक ब्राह्मणधर्म के घने और डरावने जंगल में फस गए हो ! उससे बाहर निकलने का रास्ता भले भले को नही सूझ रहा है ! वेद और मनुस्मृति वो डरावना दुखदाई जंगल है मकड़ी का जाला है वाणी का शब्द छल है जिसमे विदेशी वैदिक ब्राह्मणधर्म के लोग तुम्हे उलझा कर तुम्हारा शोषण कर रहे है , वेद को वो देववाणी और मनुस्मृति को ब्रह्मा का अर्थात ब्राह्मण देव का आदेश कानून कह कर वो स्थानीय आदिवासी मूलभारतीय लोगौको वर्ण जाति , उचनीच , भेदभेद में बांटकर गैर बराबरी का धार्मिक साम्राज्य स्थापित किया है ! ये सब इसलिए हूवा क्यू की तुमने अपना स्वदेशी मानवतावादी , समतावादी, शील सदाचार भाईचारा का मूलभारतीय हिन्दूधर्म को विदेशी यूरेशियन वैदिक ब्राह्मणधर्म से कलुषित होने दिया ! वैदिक ब्राह्मणधर्म की गंदगी को बर्दास्त किया , एक अधरवेल की तरह तुमने अपने धर्मवृक्ष का रस उसे पीने दिया ! विष की डार को विदेशी वैदिक ब्राह्मणधर्म के ब्रह्मिनोको मूलभारतीय हिन्दूधर्म पर प्रत्यारोपीत करने दिया ! 

भाई अपने आप को पहचानो आपके अंदर के चेतन राम को पहचानो उसको विदेशी वैदिक ब्राह्मणधर्म का गुलाम ना होने दो ! ब्रह्मिनोके खेल को समझो और जरा सयाना होकर जीवन का खेल खेलो ! न समझो तो हार जावोगे , दुख पावोगे ! मैं जानता हुं तुम्हारे दुख दर्द क्यू की वही दर्द क्या होता है जानता है जिसे तीर लगता है , चुभता है ! 

भाई मैं तुम्हारे हित की बात करता हूं , स्वधर्म की बात करता हूं , तुम्हारे गुलामी से मुक्ति की बात करता हूं , हम किसी की नकल नहीं करते अपना असली शुद्ध मूलभारतीय हिन्दूधर्म की बात करते है क्यू वही सुख सागर है , सुख सिंधु है !

#धर्मविक्रमादित्य_कबीरसत्व_परमहंस 
#दौलतराम 
#जगतगुरु_नरसिंह_मूलभारती 
#मूलभारतीय_हिन्दूधर्म_विश्वपीठ 
कल्याण , #अखंडहिंदुस्थान

No comments:

Post a Comment