Tuesday, 31 December 2024

Pavitra Bijak : Pragya Bodh : Shabd : 107 : Khasam Binu Teli Ko Bail !

#पवित्र_बीजक : #प्रज्ञा_बोध : #शब्द : १०७ : ख़सम बिनु तेली को बैल भयो ! 

#शब्द : १०७

खसम बिनु तेली को बैल भयो : १
बैठत नाहिं साधु की संगत, नाधे  जन्म गयो : २
बहि बहि मरहु पचहु निज स्वारथ, यम  को दण्ड सहयों : ३
धन दारा सुत राज काज हित, माथे भार ग़ह्यो : ४
खसमहि छाँडि विषय संग राते, पाप के बीज बायो : ५
झूठी मुक्ति नर आश जीवन की, उन्ह प्रेत को झुठ खयो : ६
लख चौरासी जीव जन्तु में, सायर जात बह्यो : ७
कहहिं कबीर सुनो हो संतो, उन श्वान  को पूँछ ग़ह्यो : ८

#शब्द_अर्थ : 

खसम = स्वामी, चेतन राम !  नाधे = नाद करना , पीछे पडना !  पचहु =  पहुंचना , हासिल करना ! यम = मलिन, दुखदाई !  राते = आसक्त , रहना, रमण करना ! प्रेत को जूठ = पुरानी वस्तुएं , जूठन !  सायर = समुद्र , सायर प्राणी ! 

#प्रज्ञा_बोध : 

धर्मात्मा कबीर कहते भाईयो खुद को पहचानो , तुम स्वयं चेतन राम हो , कोइ कोल्हू के बैल नहीं ! क्या काम करना है क्या नही करना है तुम स्वयं निर्णय कर सकते हो !  मूलभारतीय हिन्दूधर्म के साधु , संत महात्मा गुरु आचार्य कि संगत में जावो उनको सुनो वो तुम्हे सच्चा धर्म ज्ञान देंगे !  पोंगा पंडित वैदिक ब्राह्मण तुम्हे गलत धर्म बताते है उसके मार्ग पर चलोगे तो तुम्हारा जीवन नर्क हो जायेगा ! 

माया मोह इच्छा अधार्मिक वृति लालच  छोड़ो इनसे मिले सुख धन संपत्ति अंत में दुखदाई ही होती है बार बार पाप करने की बुरी आदत देती है जिस कारण भव सागर में बार बार जन्म मृत्यु के फेरे में दुख भोगना पड़ता है ! 

जिन वस्तु चीज़ों की तुम आसक्ति रखते हो वो सब जूठन है , पहले भी कितने ही लोगों ने उसका  उपभोग किया है ! जूठन के पीछे क्या लगना ? आवो अमर अजर चेतन राम तत्व को प्राप्त करो ! यह अदभुत है !  अनमोल है वो मोक्ष , निर्वाण , राम पद आपको शील सदाचार सत्य सनातन पुरातन समतावादी मानवतावादी समाजवादी वैज्ञानिक दृष्टि रखने वाला मूलभारतीय हिन्दूधर्म ही दिला सकता है ! 

#धर्मविक्रमादित्य_कबीरसत्व_परमहंस 
#दौलतराम 
#जगतगुरू_नरसिंह_मूलभारती 
#मूलभारतीय_हिन्दूधर्म_विश्वपीठ, 
#कल्याण, #अखंडहिंदुस्थान, #शिवसृष्टि

No comments:

Post a Comment